फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Deepotsav will now span five days, ayodhya will be decked out on November 9th as well.

अयोध्या : अब पांच दिन का होगा दीपोत्सव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की मांग पर सीएम योगी ने दिए निर्देश

Mon, 02 Nov 2026 09:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

सोमवार को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आयोजन की अवधि एक दिन और बढ़ाने की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी  ने सहमति दे दी।

विज्ञापन
The Deepotsav will now span five days, ayodhya will be decked out on November 9th as well.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव अब चार के बजाय पांच दिन का होगा। दीपोत्सव के मुख्य आयोजन के अगले दिन ही नहीं, बल्कि दीपावली के एक दिन बाद यानी नौ नवंबर को भी राम की पैड़ी पर भव्य आयोजन होगा। इस दिन लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, ड्रोन लाइटिंग शो, लाइट एंड साउंड शो के जरिये रामनगरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छटा प्रदर्शित की जाएगी। इससे आम अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं को दीपोत्सव की भव्यता निहारने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


अभी तक दीपोत्सव का कार्यक्रम पांच से आठ नवंबर तक निर्धारित था। सात नवंबर को मुख्य आयोजन होना है। सोमवार को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आयोजन की अवधि एक दिन और बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अयोध्यावासियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि दीपोत्सव के दिन सुरक्षा संबंधी बंदिशों के चलते स्थानीय लोग आयोजन की भव्यता का आनंद नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- अग्निवीरों को पुलिस-पीएसी समेत अन्य विभागों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपोत्सव 2026: सीएम योगी का निर्देश, ऐसी तैयारी करें कि दुनिया देखती रह जाए दीपोत्सव का वैभव


अगले दिन दीपावली होने के कारण व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों और लोग घरेलू तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। शाम को घरों में दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में दीपोत्सव का एक आयोजन दीपावली के अगले दिन भी कराया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को भी इसका आनंद लेने का अवसर मिल सके।

मुख्य सचिव को दिए व्यवस्था के निर्देश
- विधायक की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया और मौके पर ही मुख्य सचिव को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नौ नवंबर को भी आयोजन कराने की सहमति दी है। इस दिन राम की पैड़ी पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे अयोध्यावासियों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी दीपोत्सव के आकर्षण का आनंद उठा सकेंगे। विधायक ने बताया कि इसके साथ ही निषादराज चौराहे से थाना रामजन्मभूमि होते हुए अशर्फी भवन व गोलाघाट तक मार्ग पर रोड पेटिंग कराने का भी निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।

Trending Videos

ऐसी तैयारी करें कि दुनिया देखती रह जाए दीपोत्सव का वैभव

दीपोत्सव की भव्यता ऐसी हो कि पूरी दुनिया रामनगरी के वैभव को देखे। आयोजन में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं। सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इन निर्देशों के साथ आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता बरतने को कहा।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के समीप बने हेलीपैड पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे रामकथा पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने दीपोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे आयोजन स्थल और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों और शेष तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल अधिकारियों की बात सुनने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखकर उनकी प्रगति परखी। जहां काम शेष थे, वहां समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए।

सीएम अयोध्या में करीब ढ़ाई घंटे तक रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष जोर इस बात पर रहा कि दीपोत्सव की भव्यता के साथ व्यवस्थाओं में भी कोई कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति पूछी और शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों, मार्गों और आयोजन स्थलों पर आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दीपोत्सव में आने वाले मेहमानों व संतों की सुविधा में कोई कमी न रहे,इसका भी निर्देश दिया।

प्रजेंटेशन से सीएम को बताई और दिखाई पूरी तैयारी

- रामकथा पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू आरती घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। घाटों पर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों को देखा। इसके बाद राम की पैड़ी पर तैयार किए जा रहे मुख्य मंच का निरीक्षण किया। मंच निर्माण की प्रगति और आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान जिम्मेदार संस्थाओं ने सीएम के समक्ष प्रजेंटेशन देकर दीप जलाने से लेकर सरयू आरती, लेजर शो, ड्रोन शो, आतिशबाजी आदि कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।

निरीक्षण के दौरान इनकी रही मौजूदगी
- निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान और अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed