Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gas Crisis Becomes a Hurdle for Service; Number of Community Kitchens Drops on the First Tuesday of Jyeshtha

Ayodhya News: सेवा में अड़चन बना गैस संकट, ज्येष्ठ के पहले मंगल में कम हुए भंडारे

Tue, 05 May 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 05 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Gas Crisis Becomes a Hurdle for Service; Number of Community Kitchens Drops on the First Tuesday of Jyeshtha
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर रामनगरी में आस्था तो दिखी, लेकिन भंडारों की रौनक पहले जैसी नहीं रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गैस सिलिंडर की कमी का सीधा असर भंडारों की संख्या और व्यवस्थाओं पर देखने को मिला। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार करीब 60 प्रतिशत तक भंडारे कम आयोजित हुए। मंगलवार सुबह से ही रिकाबगंज, सिविल लाइंस, नाका, चौक, अमानीगंज और रामपथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, लेकिन भंडारे सीमित स्थानों तक ही सिमटे नजर आए। जहां पहले हर गली-मोहल्ले में पूड़ी-सब्जी, खीर और हलवा का वितरण होता था, वहीं इस बार अधिकतर स्थानों पर चावल-छोला, कढ़ी-चावल और शरबत से ही श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कुछ स्थानों पर ही पारंपरिक पूड़ी-सब्जी का भंडारा देखने को मिला।
विज्ञापन


देवकाली हनुमानगढ़ी के पास कढ़ी-चावल का वितरण किया गया, जबकि नाका हनुमानगढ़ी के निकट मरी माता मंदिर के पास वर्षों से भंडारा कराने वाले पुजारी चंचल सोनकर को इस बार गैस सिलिंडर न मिलने के कारण केवल लड्डू वितरण तक ही सीमित रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष भंडारा होता था, लेकिन इस बार संसाधनों की कमी ने आयोजन को छोटा कर दिया। नाका के सौरभ शुक्ला, देवकाली के तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि विवाह जैसे आयोजनों के लिए तो किसी तरह दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हो जा रहे हैं, लेकिन धार्मिक आयोजनों के लिए गैस की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। अश्वनीपुरम निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने भंडारा कराने का संकल्प लिया था, लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण इसे पूरा नहीं कर सके। वहीं, रीडगंज तिराहे पर व्यापारी राकेश तिवारी ने भी स्वीकार किया कि गैस संकट के चलते उन्होने शरबत का वितरण करवाया। मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, लेकिन भंडारों की कम संख्या ने इस बड़े मंगल की पारंपरिक रौनक को कुछ हद तक फीका जरूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed