फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ganja Smuggler with 50,000 Bounty Arrested

Ayodhya News: 50 हजार का इनामिया गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Ganja Smuggler with 50,000 Bounty Arrested
बीकापुर(अयोध्या)। एसटीएफ प्रयागराज और बीकापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर अरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार शाम संभल के बबराला थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी से वर्ष 2023 में दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले का अनावरण हुआ है। यह मामला 16 फरवरी 2023 का है, जब बिलारी तिराहे के पास छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे और दो भाग गए थे। भागे आरोपी अरुण पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


अरुण मूल रूप से मेरठ के जागृति विहार का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 310 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ मेरठ में मारपीट व महिला उत्पीड़न सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed