{"_id":"6860188e9e90463918007e26","slug":"gang-that-stole-mobile-phones-and-stole-money-from-upi-busted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131158-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मोबाइल फोन चुराकर यूपीआई से पैसा हड़पने वाले गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मोबाइल फोन चुराकर यूपीआई से पैसा हड़पने वाले गिरोह का खुलासा
Sat, 28 Jun 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मोबाइल फोन चुराकर उसमें लगे सिमकार्ड से दूसरा यूपीआई खाता बनाकर बैंक खाते में जमा पैसे हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन व 4.97 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
शनिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल फोन चोरी होने व बैंक खाते से पैसे निकलने की शिकायतें आ रही थीं। इसके लिए कोतवाली अयोध्या और सर्विलांस सेल की टीम कार्य कर रही थी। शनिवार भोर में लगभग चार बजे बालूघाट के साकेत पुल ओवरब्रिज के नीचे से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
उनकी पहचान झारखंड के साहबगंज जिले के तीनपहाड़, बाबूपुर निवासी छोटू महतो, बाबूपुर नया टोला निवासी बंटी मंडल, झारखंड के जामतारा जिले के करमाटंडा थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर निवासी संतोष मंडल व जामतारा के नरायनपुर खरबनी निवासी राहुल मंडल के रूप में हुई है। उनके साथ एक बाल अपचारी भी मौजूद था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि
विज्ञापन
वह लोग प्रमुख चौराहे व बाजार शंकरगढ, महोबरा, गद्दोपुर बाजार, कुचेरा बाजार, नयाघाट आदि स्थानों व आसपास के जिलों के भीड़भाड़ वाले स्थानों से भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराते हैं।
इन मोबाइलों से सिमकार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाकर उस व्यक्ति का पैसा गूगल के माध्यम से यूपीआई बनाकर निकाल लेते हैं। इसकी जानकारी तात्कालिक रूप से न तो बैंक को हो पाती है न ही उस व्यक्ति को। चोरी किए मोबाइल को राह चलते अनजान व्यक्तियों के हाथ सस्ते में बेच देते हैं। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधर, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।