फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Free rations will be available from the 6th to the 20th; you will not receive the benefit if you miss this opportunity

Ayodhya News: छह से 20 तक मिलेगा मुफ्त राशन, मौका चूकने पर नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 03 Apr 2026 04:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Free rations will be available from the 6th to the 20th; you will not receive the benefit if you miss this opportunity

विज्ञापन




अयोध्या। जिले के अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए अप्रैल माह के मुफ्त राशन वितरण की तिथि घोषित कर दी गई है। राशन का वितरण छह अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन दिया जाएगा, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल शामिल है।




वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल निर्धारित है।



उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा सत्यापन नहीं हो पा रहा है, वे अंतिम तिथि को आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ संबंधित उचित दर की दुकान पर पहुंचकर ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी ने अपील की है कि सभी लाभार्थी निर्धारित अवधि के भीतर ही राशन ले लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed