{"_id":"6a565f0816db3f5ecd0621e3","slug":"fraud-case-registered-against-mule-account-operator-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-153952-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: म्यूल खाता संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: म्यूल खाता संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज। खंडासा पुलिस ने सोमवार को डीली सरैया गांव निवासी अंसार अली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उस पर म्यूल खाता संचालित करने का आरोप है। यह जानकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर मिली तीन शिकायतों की जांच में सामने आई।
साइबर क्राइम टीम की जांच में सामने आया कि अंसार अली ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों से धोखे से रुपये अपने खाते में जमा कराए। थाना खंडासा के साइबर क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल वहीद ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीआरपी पोर्टल पर मिली तीन शिकायतों से पता चला कि अंसार अली ने अपने मोबाइल से फोन कर तीन लोगों से रुपये लिए। पूछताछ में अंसार अली धोखाधड़ी की धनराशि के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे स्पष्ट हुआ कि वह अपने बैंक खाते का उपयोग म्यूल खाते के रूप में कर रहा था। वह धोखे से लोगों से रुपये अपने खाते में ले रहा था।राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर कुल तीन शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से दो शिकायतें जनपद जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। एक अन्य शिकायत सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र से आई है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।