फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire safety systems of three hospitals to be strengthened at a cost of 82 lakh

Ayodhya News: 82 लाख से सुदृढ़ होगी तीन अस्पतालों की अग्निशमन व्यवस्था

Sat, 25 Jul 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Jul 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Fire safety systems of three hospitals to be strengthened at a cost of 82 lakh
अयोध्या। जिले के तीन अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। शासन की ओर से इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 82.27 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। सबसे अधिक 47.27 लाख रुपये जिला महिला अस्पताल के 100 बेड एमसीएच विंग के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जहां हाल ही में शॉर्ट सर्किट से आगजनी हुई थी।
विज्ञापन


जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों मरीज और तीमारदार आते हैं। इनमें महिला अस्पताल का एमसीएच विंग सबसे संवेदनशील इकाइयों में शामिल है, जहां प्रसूताओं और नवजातों का इलाज होता है। कुछ समय पहले इसी भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद अस्पतालों की अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। अब शासन ने अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में व्यय कार्ययोजना को मंजूरी देकर निर्माण कार्यों का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन

22 जुलाई को जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश के 44 जिलास्तरीय अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें जिले का महिला अस्पताल, श्रीराम चिकित्सालय और भगवान ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.64 करोड़ की है परियोजना
शासनादेश के मुताबिक, एमसीएच विंग की 94.54 लाख रुपये की परियोजना के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 47.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, भगवान ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय में 20 लाख रुपये की परियोजना के सापेक्ष 10 लाख रुपये और श्रीराम चिकित्सालय में 50 लाख रुपये की परियोजना के सापेक्ष 25 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है।

फायर ऑडिट में मिली थी खामियां
महिला अस्पताल में आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग ने इसकी फायर ऑडिट कराई थी। उस दौरान बड़े पैमाने पर खामियां मिली थीं। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि छोटी कमियों को अस्पताल के स्थानीय मद से दूर कर लिया गया, लेकिन शेष कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। आगे का कार्य कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed