फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR registered against five people, including the husband, following a married woman's death

Ayodhya News: विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच पर एफआईआर

Sun, 14 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the husband, following a married woman's death
अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र के इछोई गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतका कीर्ति के पिता द्वारिका नाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि विवाह के कुछ माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज और चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सास मंजू, ससुर अजय पांडेय, ननद आकांक्षा, पति अंबुज पांडेय और देवर आशुतोष पांडेय उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि सास मंजू उसे घर की नौकरानी कहती थी। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो उनका व्यवहार और कठोर हो गया। शुक्रवार को देवर आशुतोष पांडेय ने उन्हें फोन पर भाभी के फांसी लगाने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो कीर्ति का शव बिस्तर पर लिटाया गया था। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed