फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   figure in Ram Mandir movement Vinay Katiyar indicated to contest assembly elections from Ayodhya

UP Politics: BJP के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, अयोध्या से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Tue, 06 Jan 2026 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 12:28 PM IST
सार

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी चल रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
figure in Ram Mandir movement Vinay Katiyar indicated to contest assembly elections from Ayodhya
पूर्व सांसद विनय कटियार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा सियासी संकेत दिया है। अयोध्या में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई लंबी बैठक के बाद कटियार ने चुनाव लड़ने की तैयारी का एलान किया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह बैठक बंद कमरे में घंटों तक चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन


इसमें कहा कि 'किसने कह दिया कि हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है। सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे। साफतौर पर संकेत दिया कि वे अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है। स्वाभाविक है कि चुनावी डंका भी यहीं से बजे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है। 


उन्होंने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed