फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fair special trains started between Ayodhya-Prayagraj

Ayodhya News: अयोध्या-प्रयागराज के बीच मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू

Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fair special trains started between Ayodhya-Prayagraj
अयोध्या। मकर संक्रांति व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। ये ट्रेनें अयोध्या-प्रयागराज के बीच चलाई जाएंगी। इसको लेकर रेल विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम (वाया मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, सुलतानपुर जंक्शन) अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दो फेरा चलेगी। यह ट्रेन 14 जनवरी व 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 7:50 बजे चलकर अगले दिन क्रमश: 15 व 25 जनवरी को दो बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम के मध्य मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते चलेगी। इसमें सामान्य श्रेणी के 12 कोच होंगे
विज्ञापन

-गाड़ी संख्या 04224 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट वाया सुल्तानपुर अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दो फेरा चलेगी। यह ट्रेन 15 व 25 जनवरी को 14:50 बजे प्रयागराज संगम से चलकर रात 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। सभी स्टेशनों पर ठहराव लेगी। गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम वाया सुल्तानपुर जंक्शन दो फेरा चलेगी। यह अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 14 व 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 15 व 25 जनवरी को सुबह चार बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04226 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट के बीच दो फेरा चलेगी। 15 व 25 जनवरी को रात्रि 21:45 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह चार बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed