{"_id":"6a468f8a3c177b3f560d68f2","slug":"every-worker-needs-to-follow-in-the-footsteps-of-dr-syama-prasad-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-153112-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हर कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हर कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता
Thu, 02 Jul 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'संस्मरण पखवाड़ा' के अंतर्गत एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उन्होंने 'एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे' का जो नारा दिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया गया है। आज हर कार्यकर्ता को उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रभक्त, महान शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। संगठन को मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने मुखर्जी जी के जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल,कमलाशंकर पांडेय ने भी संबोधित किया।। सम्मेलन में जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय,अशोक कसौधन, जिला उपाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक अखंड सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, सुशील मिश्रा, ब्लाॅक प्रमुख दिनेश वर्मा, फयाराम वर्मा, अभिषेक सिंह, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित अन्य की मौजूदगी रही।