फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entrance examination of agricultural universities today at 23 centers in 11 districts.

Ayodhya News: 11 जिलों के 23 केंद्रों पर कृषि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा आज

Tue, 11 Jun 2024 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Entrance examination of agricultural universities today at 23 centers in 11 districts.
अयोध्या। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा यूपी कैटेट मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 17272 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अयोध्या में परीक्षा के लिए रायबरेली बाइपास स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज और सिविल लाइन के जीजीआईसी को केंद्र बनाया गया है। यहां भी करीब दो हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा कराने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी व अधिकारी अयोध्या में बने परीक्षा केंद्रों पर रवाना हो गए। मंगलवार को स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। पहले दिन की परीक्षा मात्र एक पाली में कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसका समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं बुधवार को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसमें पीजी और पीएचडी कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में एमबीए में प्रवेश के लिए दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र की फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। केंद्रों पर बॉयोमिट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि परीक्षा हाल में प्रवेश करने के लिए प्रवेश पत्र रखना अनिवार्य होगा। साथ ही समय से एक घंटे पहले पूर्व पहुंचने के निर्देश हैं। अभ्यर्थियों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ओर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विद्यार्थी काला, नीला पेन, पानी की बोतल, प्रवेश पत्र के अलावा कुछ भी केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि अयोध्या के अलावा ये परीक्षा मेरठ, कानपुर, बांदा, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, बरेली, आजमगढ़, झांसी और गोरखपुर में भी होगी। इसके जरिए ही प्रदेश के सातों कृषि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके परिणाम 22 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed