फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Enthusiasm shown, 97 percent candidates gave NEET

Ayodhya News: दिखा उत्साह, 97 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Mon, 06 May 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown, 97 percent candidates gave NEET
देवकाली ​स्थित एमआईएस स्कूल के केंद्र पर नीट का पेपर देते अभ्यर्थी।  - फोटो : संवाद
अयोध्या।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर में अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यही वजह थी कि पेपर में 97 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। रविवार को तमाम बंदिशों के बावजूद सभी समय पर केंद्र पहुंचे। किसी भी परीक्षार्थी के पेपर छूटने का एक भी मामला सामने नहीं आया।
पेपर के लिए पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित उदया पब्लिक स्कूल, एमआईएस इंटरनेशनल स्कूल देवकाली, टाइनी टॉट्स स्कूल बनवीरपुर, लश्करे प्रीप्रेटरी स्कूल तेंदुआ माफी, महाराजा इंटर कॉलेज तुलसीनगर, उर्मिला कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी कोटसराय, अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शननगर, भवदीय पब्लिक स्कूल महोबरा बाजार, इनोवेटिव माइंड्स एकेडमी प्रभातनगर, सार्वजनिक इंटर कॉलेज अबनपुर सरोहा और देश दीपक इंटर कॉलेज तेंदुआ माफी को केंद्र बनाया गया था। अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता ने बताया कि पंजीकृत करीब 4100 अभ्यर्थियों में से 4000 ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक हुई। रविवार को ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित होने की वजह से विद्यार्थियों को केंद्र पर पहुंचने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पेपर को लेकर अभ्यर्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न काफी कठिन आए।
विज्ञापन

नेपाल से आए विद्यार्थी ने दिया पेपर
नेपाल से आए प्रिंस उपाध्याय ने रविवार को देवकाली स्थित एमआईएस स्कूल के केंद्र पर नीट का पेपर दिया। बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे। वहीं जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान आसान आए थे। भौतिक विज्ञान के 60 प्रश्नों में से मात्र 40 ही कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाॅपर को आसान लगा पेपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवीं रैंक लाने वाली टॉपर अंशिका सिंह ने भी इस बार नीट का पेपर दिया। उन्होंने बताया कि पेपर काफी आसान रहा। 720 में से 600 नंबर तक आ जाएंगे। समय के अभाव में कई प्रश्न छूट भी गए है। जीव विज्ञान का भाग भौतिक और रसायन के मुकाबले काफी सरल था।

... साहब से बात करो तब जाने देंगे


नीट के लिए जिले में बनाए गए 11 केंद्रों में से एक अयोध्या धाम के तुलसी नगर स्थित महाराजा इंटर कॉलेज भी था। रविवार को पीएम के रोड शो कार्यक्रम के मद्देनजर रामनगरी की गलियों में पुलिस मुस्तैद रही। ऐसे में महाराजा इंटर कॉलेज के केंद्र पर पहुंचने में विद्यार्थियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के चौक इलाके में रहने वाले ऋषभ शुक्ला ने बताया कि वे जब आ रहे थे तो रास्ते में एक पुलिस कर्मी ने उन्हें रोक लिया। इसपर जब उन्होंने अपना एडमिट कार्ड दिखाते हुए नीट में समय पर पहुंचने के लिए कहा तो पुलिस कर्मी का जवाब आया ...पहले साहब से बात करो तब जाने देंगे। इसी तरह बस्ती के हरैया निवासी अमन सोनी ने बताया कि उनके यहां केंद्र होने के बावजूद उन्हें महाराजा इंटर कॉलेज केंद्र अलॉट कर दिया गया। पीएम के कार्यक्रम की पहले से जानकारी थी। इसके चलते सुबह 07:00 बजे ही घर से निकल लिए थे। लेकिन अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के आगे से केंद्र तक पैदल ही आना पड़ा। वहीं सोहावल से आए राज भारती और निखिल ने बताया कि सुबह 10:00 बजे ही केंद्र पर आ गए थे। सुबह के समय पुलिस ने कहीं पर भी रोक टोक नहीं की। इससे आने में भी कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि बाद में आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं इस संबंध में जिम्मेदारों ने बताया कि एडमिट कार्ड देखकर सभी अभ्यर्थियों को सुविधाजनक तरीके से केंद्रों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed