फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Don't call me lame... I slit his throat as soon as I heard this

Ayodhya News: लंगड़ा मत कहना... इतना सुनते ही गला रेत दिया

Mon, 22 Dec 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 22 Dec 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Don't call me lame... I slit his throat as soon as I heard this
अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद के पास युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही आपसी विवाद में की थी। आरोपी दोस्त नशे में युवक को लंगड़ा कहकर चिढ़ा रहे थे, जिसरा उसने विरोध किया था। विवाद के बाद युवक का गला रेतकर पुआल में पेट्रोल छिड़ककर शव जला दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे मुरादाबाद गांव के बाहर स्थित एक नहर के पास एक युवक का शव मिला था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र सिंह ने इसकी सूचना दी थी। शव जला होने के कारण मृतक की मौके से पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल पर एल्युमिनियम के रॉड पड़े थे, जिससे मृतक के दिव्यांग होने का संदेह हुआ था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान के लिए विकास खंड से सभी दिव्यांगों की सूची निकलवाकर उनका सत्यापन कराया गया। इस बीच घटनास्थल से ही मिली घड़ी से मृतक की पहचान बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी तारिक के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक सऊदी में रहता था। करीब तीन माह पहले वह गांव आया था। सड़क दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया था, जिसका ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में वह गांव निवासी जमाल अख्तर व अब्दुल के साथ बाइक से निकला था। पुलिस और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को सोमवार की सुबह 08:30 बजे आल्हनमऊ से धमौरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और वह लोग आपस में अच्छे दोस्त थे। वह अक्सर साथ में बैठकर नशा करते थे।


नशे में लंगड़ा कहकर चिढ़ा रहे थे आरोपी
पैर टूटने के बाद से मृतक लंगड़ाकर चलने लगा था। इस कारण वह लोग उसे चिढ़ाते रहते थे, जिससे वह आक्रोशित होता था। साथ ही खाने-पीने के दौरान खर्चा भी नहीं देता था। घटना के दिन भी वह लोग साथ निकले थे। नशे के दौरान उन्होंने मृतक को लंगड़ा कह दिया, जिससे वह उत्तेजित होकर गाली देने लगा। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने चाकू से उसका गला रेत दिया और पेट्रोल डालकर पुआल में जला दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बगल के गन्ने के खेत में छिपा दिया था। प्रेसवार्ता में सीओ रुदौली आशीष निगम, थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed