{"_id":"6647b8bce5e771efeb0149a8","slug":"divya-anubhuti-to-attend-saryu-aarti-kovind-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-114076-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू आरती में शामिल होना दिव्या अनुभूति : कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू आरती में शामिल होना दिव्या अनुभूति : कोविंद
Sat, 18 May 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
परिवार संग सरयू की आरती करते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : संवाद
अयोध्या। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 70 सदस्यों के साथ शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और मां सरयू की आरती उतारी। इस दौरान कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में दिव्य अनुभूति है। अयोध्या को देखकर ऐसा लगता है कि 500 वर्ष पूर्व का कालखंड फिर से लौट आया है।
उन्होंने कहा कि सरयू की कृपा व बहुत सारे आयाम रहे हैं, जिनके कारण राममंदिर निर्माण संभव हो सका है। सरयू माता की कृपा सभी पर बनी रहे। इससे पहले वे वंदेभारत ट्रेन से दोपहर 2:30 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से दिगंबर जैन मंदिर रायगंज पहुंचे। यहां बैंड-बाजा व पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। पूर्व राष्ट्रपति ने जैन धर्म की शीर्ष साध्वी ज्ञानमती माता से मिलकर आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की। जैन मंदिर के पीठाधीश स्वामी रवींद्र कीर्ति, पंडित विजय जैन, मनोज जैन, पंकज जैन व ऋषभ जैन ने पूर्व राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यहां कुछ देर विश्राम के बाद पूर्व राष्ट्रपति पत्नी सविता कोविंद, सुपुत्री स्वाति कोविंद समेत अन्य लोगों के साथ सरयू तट के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने मां सरयू का अभिषेक-पूजन किया और 1051 बत्ती की महाआरती की। आंजनेय सेवा संस्थान के संयोजक महंत शशिकांत दास ने सभी को प्रसाद दिया। इसके बाद उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पूर्व राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए जैन मंदिर पहुंचे। शनिवार की सुबह रामलला की मंगला आरती में शामिल होंगे। इसके बाद जैन मंदिर में आयोजित अनुष्ठान का भी हिस्सा बनेंगे। वे अयोध्या में 24 घंटे तक रहेंगे।