फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Divisional Judo team of Ayodhya declared

Ayodhya News: अयोध्या की मंडलीय जूडो टीम घोषित

Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Divisional Judo team of Ayodhya declared
14-डाभासेमर स्टेडियम में ट्रायल में चयनित ​खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डाॅ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डामासेमर में किया गया।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के बाद अयोध्या मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में 55 किग्रा वर्ग में बाराबंकी के मो. शादान, 60 किग्रा में मो. फैजान, 66 किग्रा में मो. अरमान, 90 किग्रा में मो. इमरान, 73 किग्रा में अयोध्या के सौरभ यादव, 81 किग्रा में ऋषभ तिवारी, 100 किग्रा में आलोक श्रीवास्तव, विकास कुमार का चयन हुआ है। आरक्षित खिलाड़ियों में शशांक चतुर्वेदी (60 किग्रा) और दिव्यांश तिवारी (55 किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में 44 किग्रा में अंशिका सिंह, 48 किग्रा में इकरा फातिमा, 52 किग्रा में सौम्या झा (तीनों बाराबंकी), 57 किग्रा में महिमा, 63 किग्रा में निधि, 70 किग्रा में सुसुम, 78 किग्रा में नेहा (अयोध्या) तथा +78 किग्रा में अग्नि श्रीवास्तव (बाराबंकी) का चयन किया गया है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सुभाष चंद्र को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ी चार से छह जनवरी तक आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला जूडो प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed