{"_id":"69909dc76d015f7a22087be0","slug":"distribution-of-board-exam-question-papers-begins-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-143145-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू
Sat, 14 Feb 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हो गया है। 4.27 लाख से अधिक प्रश्नपत्रों को चरणबद्ध ढंग से 115 परीक्षा केंद्रों पर भेजा जा रहा है। वितरण प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी में संचालित की जा रही है। प्रत्येक केंद्र अधीक्षक से प्रश्नपत्रों की लिखित प्राप्ति ली व बंडलों का मिलान रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
10वीं बोर्ड परीक्षा का समय व तारीख
10वीं की बोर्ड परीक्षा में बुधवार, 18 फरवरी को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी। प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से लेकर दिन के 11.45 बजे तक होगा। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। हिंदी के बाद सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार 20 फरवरी को, अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार 23 फरवरी, विज्ञान की परीक्षा बुधवार 25 फरवरी, गणित की परीक्षा 27 फरवरी, संस्कृत की परीक्षा शनिवार 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा का समय व तारीख
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा हिंदी के साथ ही शुरू हो रही है। टाइमिंग हाईस्कूल की तरह ही 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक (प्रथम पाली) और दो बजे से शाम 5.15 बजे तक (द्वितीय पाली) रहेगी। हिंदी के बाद अगला पेपर नागरिक शास्त्र का 19 फरवरी को, संस्कृत और अंग्रेजी का 20 फरवरी, इतिहास 21 फरवरी, जीव विज्ञान और गणित 23 फरवरी, अर्थशास्त्र 24 फरवरी, कमेस्ट्री और समाज शास्त्र 25 फरवरी, भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान सात मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च, कंप्यूटर 12 मार्च को होगा।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि प्रश्नपत्र प्राप्त होते ही उनकी संख्या, विषय और सील की जांच सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कमी या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल मुख्यालय को सूचना दे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।