{"_id":"68ea46dd669e419db20b79cc","slug":"disha-ramlila-moscow-will-represent-russia-in-ayodhya-ramlila-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: श्रीराम के अयोध्या आगमन की विजयगाथा का होगा मंचन, रूस का प्रतिनिधित्व करेगा 'दिशा रामलीला मॉस्को'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: श्रीराम के अयोध्या आगमन की विजयगाथा का होगा मंचन, रूस का प्रतिनिधित्व करेगा 'दिशा रामलीला मॉस्को'
Sat, 11 Oct 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:30 PM IST
सार
Ayodhya Ramleela News: श्रीराम के अयोध्या आगमन की विजयगाथा के मंचन में 'दिशा रामलीला मॉस्को' रूस का प्रतिनिधित्व करेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रूसी कलाकारों के साथ सीएम योगी (सांकेतिक)
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी स्थित अयोध्या शोध संस्थान के आमंत्रण पर रशियन-इंडियन फ्रेंडशिप सोसाइटी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में अपनी नाट्य प्रस्तुति दिशा रामलीला प्रस्तुत करेगी। यह प्रस्तुति पद्मश्री गन्नादी मिखाइलोविच पेचनिकोव की स्मृति को समर्पित है। दीपोत्सव का आयोजन 18-19 अक्तूबर को हो रहा है। विभिन्न देशों के कलाकारों को इस अंतरराष्ट्रीय दीपोत्सव में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
रूस में रामलीला का इतिहास 1960 के दशक से जुड़ा है। सोवियत और रूसी अभिनेता, रंगमंच निर्देशक और सांस्कृतिक व्यक्तित्व गन्नादी मिखाइलोविच पेचनिकोव (जिन्हें रशियन राम कहा जाता था) ने लगभग दो दशकों तक रामलीला का मंचन किया। उन्होंने भारत के कई दौरे किए। भारत सरकार ने उन्हें बाल मित्र पदक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
करीब 40 वर्षों के अंतराल के बाद, रशियन इंडियन फ्रेंडशिप सोसाइटी दिशा ने पद्मश्री जी.एम. पेचनिकोव की स्मृति और भारत-रूस की अटूट मित्रता के सम्मान में दिशा रामलीला के प्रदर्शन की परंपरा को पुनर्जीवित किया। इस पुनर्जीवित दिशा रामलीला का पहला प्रदर्शन 4-6 नवंबर 2018 को अयोध्या में हुआ था। दूसरा कुंभ मेला 2019 प्रयागराज में और तीसरा दीपोत्सव 2022 अयोध्या में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
रूसी-भारतीय मैत्री संघ दिशा के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि अब 18-19 अक्तूबर को दिशा रामलीला मॉस्को एक बार फिर दीपोत्सव के अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की विजयी कथा का उत्सव होगा, जो श्रद्धा, प्रकाश और एकता का शाश्वत प्रतीक है।