फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dialogue on the anger of saints after the theft of offerings

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी के बाद संतों की नाराजगी पर संवाद

Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dialogue on the anger of saints after the theft of offerings
घटना के बाद संत समाज में उठी चिंताओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले संतों के साथ विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश चंद्र ने मंगलवार को बैठक की। घटना के बाद संत समाज में उठी चिंताओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में चर्चा हुई।
चढ़ावा चोरी की घटना ने मंदिर की निगरानी, सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कुछ संतों ने सार्वजनिक तौर पर मंदिर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई थी। ऐसे समय में दिनेश चंद्र का उन्हीं संतों के साथ बैठक करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि बैठक में हुई बातचीत का कोई आधिकारिक ब्यौरा सामने नहीं आया है, लेकिन इसे संत समाज की नाराजगी के बीच संवाद कायम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मुलाकात के जरिए यह संदेश भी गया कि मंदिर से जुड़े संवेदनशील मामलों में संतों की आपत्तियों और सुझावों को सुना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में देवेशाचार्य, महंत सीताराम दास, वरुण दास और आचार्य नारायण मिश्रा मौजूद रहे। चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर जांच और कार्रवाई जारी रहने के बीच हुई इस बैठक से मंदिर की व्यवस्था को लेकर आगे की रणनीति और संत समाज के साथ समन्वय को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed