फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devkali and Naka bypasses will become 'left-free' zones.

Ayodhya News: देवकाली व नाका बाईपास होंगे लेफ्ट फ्री जोन

Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devkali and Naka bypasses will become 'left-free' zones.
अयोध्या। व्यापारियों की मांग पर देवकाली बाईपास और नाका बाईपास को लेफ्ट फ्री जोन घोषित करने की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में हुई जिला व्यापार बंधु बैठक में निर्णय लिया गया। जल्द दोनों स्थानों पर काम शुरू होगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामपथ पर रिकाबगंज चौराहे के पास सीओ सिटी कार्यालय के सामने दुकानों व फुटपाथ के बीच गैपिंग भरने की जानकारी दी। कार्य एक-दो दिन में पूरा होने की बात कही गई। व्यापारिक संगठनों ने दोनों कार्यों पर आभार जताया। अयोध्या इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मो. उमर ने कसाबबाड़ा-फतेहगंज रोड के नाले की क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत और जलभराव की समस्या उठाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने मोदहा-गद्दोपुर के बीच शांति मिल के पास महीनों से खुले गड्ढे का मुद्दा उठाया। संबंधित विभाग को इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed