फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development Authority is looking for shade on Rampath for the future

Ayodhya News: विकास प्राधिकरण को रामपथ पर भविष्य के लिए छांव की तलाश

Tue, 01 Jul 2025 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Development Authority is looking for shade on Rampath for the future
अयोध्या। सहादतगंज से लता मंगेशकर चौक तक लगभग 13 किमी लंबा रामपथ शहर वासियों के साथ पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसके चौड़ीकरण के दौरान कई बड़े और पुराने पेड़ काटने पड़े थे। ऐसे में अब यहां पर भविष्य के लिए छांव की तलाश के बीच इसके इंतजाम की दिशा में अयोध्या विकास प्राधिकरण पहल करने जा रहा है। 13 किमी लंबे रामपथ के किनारे खाली स्थानों पर एक जुलाई से सात जुलाई तक पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपथ के चौड़ीकरण के दौरान बड़ी संख्या में इसके किनारे स्थित पेड़ों का वजूद ही खत्म हो गया। ऐसे में स्थानीय निवासियों के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप के दौरान छांव की तलाश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसी समस्या का आने वाले दिनों में समाधान हो सके, इसके प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। हालांकि इसके परिणाम आने में वक्त लगेगा। फिर भी उम्मीद तो जिंदा हुई ही है।
विज्ञापन


कमिश्नर गौरव दयाल के निर्देश पर पिछले काफी दिनों से प्राधिकरण की ओर से रामपथ के दोनों लेन की खाली जमीन को अतिक्रमण से सुरक्षित करने के साथ सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए कंक्रीट के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में सहादतगंज क्षेत्र में यह काम पूरा हो गया है। असल में सहादतगंज के अलावा पराग डेयरी के पास ही रामपथ के किनारे पर्याप्त मात्रा में खाली जमीन है। अन्य स्थानों पर एक से दो मीटर ही जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि पूरे रामपथ के किनारे खाली स्थानों पर सुरक्षा और सुंदरता के लिए कंक्रीट ब्लॉक और टाइल्स लगवाने का काम चल रहा है। अब इन सभी स्थानों पर एक से सात जुलाई तक पौधरोपण कराया जाएगा। इस पथ पर स्थित सरकारी आवासों और कार्यालयों के भीतर और बाहरी हिस्से में पहले ही पौधरोपण कराया जा चुका है। जहां नहीं हो सका है, वहां अब करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed