फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for an impartial probe after paying tribute to Bharat Tiwari

Ayodhya News: भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देकर निष्पक्ष जांच की मांग

Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial probe after paying tribute to Bharat Tiwari
कैलाशपुरी कॉलोनी ​स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते ब्
अयोध्या। बिहार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की स्मृति में रविवार को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित कैलाशपुरी के एक मैरिज लॉन में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में वक्ताओं ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि किसी भी नागरिक की मौत यदि विवादों के घेरे में हो तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना लोकतंत्र की मूल भावना है। घटना के वीडियो ने यह बात साफ कर दी है कि भरत तिवारी की हत्या की गई है। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन

आयोजक व अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ न्याय की आवाज को मजबूत करना है। समाज के लोगों को ऐसे मामलों में संवेदनशील रहना चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अल्केश चतुर्वेदी विट्टुल, सुमित तिवारी बागी, दरोगा पाठक, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed