{"_id":"6aec71752e22811526071480","slug":"deepotsav-2026-1-2-million-earthen-lamps-diyas-arranged-across-56-ghats-at-ram-ki-paidi-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव 2026: राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए गए 12 लाख दीये, 25 हजार स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव 2026: राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए गए 12 लाख दीये, 25 हजार स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी
Thu, 05 Nov 2026 05:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:41 PM IST
सार
दीपोत्सव 2026 के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में वालंटियर के काम को व्यवस्थित रखने के लिए 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
दीपोत्सव 2026 की तैयारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सरयू के 56 घाटों पर अब तक 12 लाख दीये सजाए जा चुके हैं। इन्हें सजाने के लिए बृहस्पतिवार को करीब 25 हजार स्वयंसेवक पहुंचे। शुक्रवार को सभी 35 हजार वालंटियर एक साथ घाटों पर मोर्चा संभालेंगे। इसके साथ ही दीप सजाने का काम पूरा हो जाएगा। प्रत्येक घाट पर निर्धारित डिजाइन और तय स्थानों के अनुसार दीये सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सरयू तट के घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दीपों के लेआउट और सजावट की बारीकियां देखीं। जहां कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घाटों पर बड़ी संख्या में वालंटियर के काम को व्यवस्थित रखने के लिए 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। दीपोत्सव के नोडल प्रभारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि केंद्रीय कंट्रोल रूम से सभी घाटों पर चल रहे काम की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही जरूरी सामग्री की उपलब्धता पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में घाटों की सजावट के लिए चौक पूर्णा की डिजाइन तैयार कर ली गई है। इसकी आकृति बनाने के बाद पेंटिंग का काम भी पूरा हो चुका है। शुक्रवार को इसे 70 हजार दीयों से सजाया जाएगा।