फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Declaration of siege of toll plaza and police station over misbehavior with judicial officer

Ayodhya News: न्यायिक अधिकारी से दुर्व्यवहार पर टोल प्लाजा, थाने के घेराव का एलान

Tue, 17 Mar 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Declaration of siege of toll plaza and police station over misbehavior with judicial officer
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने रौनाही टोल प्लाजा और रौनाही थाना प्रभारी के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है। यह निर्णय न्यायिक अधिकारी से दुर्व्यवहार और अधिवक्ताओं के प्रति दुर्भावना के विरोध में लिया गया है। एसोसिएशन ने मंगलवार को हुई बैठक में टोल प्लाजा और थाने का घेराव करने की घोषणा की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार को हुई सामान्य सदन की बैठक में बताया कि टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने न्यायिक अधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने थाना प्रभारी लाल चंद सरोज पर अधिवक्ताओं के प्रति दुर्भावना रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के मामले में भी उनकी कार्यशैली खराब रही है। अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, इन परिस्थितियों में अब संघर्ष ही एक रास्ता बचा है। सदन में मौजूद अधिवक्ताओं की सहमति से यह घेराव करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने थाना प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई भी शुरू करने की बात कही। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा,चंद्र भान सिंह, विपिन मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, लाल जी गुप्ता, राजेश यादव, राज कपूर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, राज कुमार मौर्या सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


घेराव के दिन की घोषणा शुक्रवार को

अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि घेराव के समय जेसीबी मशीन भी साथ में रहेगी। इसका उद्देश्य किसी भी अवरोध को तुरंत हटाना होगा। सबसे पहले 35 मिनट तक रौनाही थाने का घेराव किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ता टोल प्लाजा पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे। घेराव के दिन और समय की घोषणा शुक्रवार को लाउडस्पीकर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयकर बचाने के लिए समिति गठित

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने करोड़ों रुपये के आयकर को बचाने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया है। आयकर विभाग की ओर से एसोसिएशन पर 1.38 करोड़ रुपये से अधिक का कर लगाया गया है। इस समिति में पूर्व अध्यक्ष संजीव दुबे, पूर्व मंत्री राम शंकर यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, एल्डर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन शैलेश पांडेय, अधिवक्ता मानवेंद्र दुबे, सोम नाथ तिवारी और सीए संजय अग्रवाल शामिल हैं। यह समिति एसोसिएशन को इस बड़ी कर राशि से बचाने का उपाय बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed