{"_id":"67bb3c6b5a31ff18b0066cf1","slug":"dead-people-are-working-in-mnrega-and-have-even-taken-wages-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-125365-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुर्दे कर रहे मनरेगा में काम, मजदूरी भी ले लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुर्दे कर रहे मनरेगा में काम, मजदूरी भी ले लिया
Sun, 23 Feb 2025 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। क्षेत्र के डेहरियांवा ग्राम पंचायत में मुर्दे भी मनरेगा में काम करके भुगतान ले रहे हैं। गलत तरीके से मृतक मजदूर के खाते में मजदूरी के पैसे का भुगतान करने का मामला प्रकाश में आने पर शिकायत हुई तो हलचल मच गई। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की तो मामला सही मिला है।
डेहरियावा निवासी महिला मनरेगा श्रमिक श्यामकली को मनरेगा जॉबकार्ड संख्या 008001069 पर मस्टर रोल सुदामा पार्ट-दो में छह दिन का भुगतान किया गया है जबकि श्यामकली की चार मई, 2019 को मौत हो चुकी है। फर्जी भुगतान की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने जांच शुरू की तो शिकायत सही मिली। उन्होंने रोजगार सेवक उमेश यादव और संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा।
रिपोर्ट में बताया कि श्यामकली की मौत के बाद इसी मनरेगा जॉबकार्ड पर उनके पुत्र धर्मचंद कार्य करते हैं। धर्मचंद ने जॉबकार्ड संख्या 069 के साथ अपना नाम लिखने के स्थान पर अपनी मृतक माता श्यामकली का नाम लिख दिया, जिससे त्रुटि हुई। श्यामकली के नाम से तीन महिलाएं हैं, जिनका अलग-अलग जॉब कार्ड है। हालांकि जांच के बाद खंड विकास अधिकारी ने भुगतान कराए गए पैसे को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना लखनऊ मुख्यालय के खाते में वापस कराया है।
विज्ञापन
वहीं, शिकायतकर्ता डॉ. दिनेश तिवारी ने ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि मानवीय त्रुटि से भुगतान की गई राशि 1422 रुपये 19 फरवरी को वापस कराया गया है। जांच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई है।