फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corridor of Ram Janmabhoomi campus will be built by December

Ayodhya News: दिसंबर तक बन जाएगा रामजन्मभूमि परिसर का कॉरिडोर

Tue, 30 Jul 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 30 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corridor of Ram Janmabhoomi campus will be built by December
रामजमन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते   मंदिर निर्माण स​मिति के अध्यक्ष नृपेंद्
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन मंदिर सहित अन्य प्रकल्पों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व महासचिव चंपत राय ने यात्री सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाले कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई। यह कॉरिडोर दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में जो कॉरिडोर बनना है उसका काम तेज करने पर चर्चा हुई है। यह कॉरिडोर यात्री सुविधा केंद्र यानी पीएफसी, 150 शौचालय, कुबेर टीला, शेषावतार व सप्त मंडपम मंदिर को आपस में जोड़ेगा।
विज्ञापन


इस कॉरिडोर से रामलला के दर्शन के बाद इन सभी मंदिरों तक श्रद्धालु जा सकेंगे, फिर इसी रास्ते से यात्री सुविधा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। जहां श्रद्धालुओं के सामान जमा किए जाते हैं। जमा सामान वापस लेने के बाद श्रद्धालु राम जन्मभूमि पथ से बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि सड़कों के निर्माण के बाद प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद जीएमआर कंपनी जो साज-सज्जा के लिए काम कर रही है, वह शेष परिसर की सज्जा का काम करेगी।


यात्री सुविधा केंद्र का प्रथम तल तैयार
डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अधिकतम काम पूरे हो गए हैं। प्रथम मंजिल पर फर्नीचर लग गया है, लिफ्ट भी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में सावन झूला को देखते हुए प्रथम तल पर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पीएफसी पर चार गुंबद बनने वाले हैं, उसका स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।


दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे समस्त प्रकल्प
डॉ़ अनिल ने बताया कि दिसंबर 2025 तक परिसर में निर्माणाधीन समस्त प्रकल्प पूरे हो जाएंगे। परिसर में 500 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम, ट्रस्ट का कार्यालय और आने वाले अतिथियों के लिए रेस्ट हाऊस के निर्माण की प्रक्रिया भी अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर आज उस परिसर का निरीक्षण किया गया जहां ये निर्माण होने हैं। यूपीआरएनएन इसको निर्मित करेगा। 11 नंबर गेट के पश्चिम-दक्षिण के कोने पर इनका निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed