फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress will run organization creation campaign for 100 days

Ayodhya News: 100 दिनों तक संगठन सृजन अभियान चलाएगी कांग्रेस

Sat, 24 May 2025 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Congress will run organization creation campaign for 100 days
अयोध्या। कांग्रेस 100 दिनों तक संगठन सृजन अभियान चलाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ पार्टी के संदेश से लोगों को जोड़ने की रणनीति पर काम किया जाएगा। यह निर्णय पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता में इस अभियान के तहत हुई बैठक में किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा की मौजूदगी में बैठक में नवनियुक्त जिला कोऑॅर्डिनेटर रामजी गिरी और फ्रंटल प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय ने कहा कि हमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने की जमीनी स्तर पर पहल करनी होगी।
विज्ञापन

महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने कहा कि अब कांग्रेस संगठन में जो भी पदाधिकारी होंगे, उन्हें बूथ स्तर पर अपनी निभानी होगी। संगठन सृजन का अभियान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के अनुरूप चलेगा। इस दौरान जिला, तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ताधारी दल की जन विरोधी नीतियों को लेकर आम जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप शीघ्र ही बूथ स्तर पर कमेटी बना लेंगे। बैठक में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के बलिदान पर मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. आमिर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामसागर रावत, कर्मराज यादव, बृजेश रावत, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उमेश उपाध्याय, डीएन वर्मा, जनार्दन मिश्र, जिओ हैदर, बसंत मिश्र, राजकुमार पांडेय, भीम शुक्ल, प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रशांत पांडेय, राम आशीष तिवारी व मदन बिहारी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed