{"_id":"6af36354bd00f0d5c604d9b8","slug":"five-schools-removed-from-the-list-of-examination-centers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162738-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर
Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्रों की निर्धारण प्रक्रिया तेज हो गई। आपत्तियों की जांच के बाद प्रस्तावित पांच विद्यालयों को प्रस्तावित सूची से बाहर कर दिया गया है। जिले में प्रस्तावित 114 केंद्रों को लेकर 107 आपत्तियां आई थीं। जिला स्तरीय समिति ने इनकी जांच की। इसमें चार राजकीय हाईस्कूल और एक वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद इन विद्यालयों को प्रस्तावित केंद्रों की सूची से हटा दिया गया।
अब 16 नवंबर को जारी होने वाली संशोधित सूची का इंतजार है। इसमें परीक्षा केंद्रों के साथ विद्यार्थियों का आवंटन भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे विद्यालयों को पता चल सकेगा कि उनके यहां कितने परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं और किन विद्यालयों के विद्यार्थियों को किस केंद्र पर परीक्षा देनी होगी।
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि संशोधित सूची जारी होने के बाद भी केंद्र निर्धारण को लेकर शिकायत का मौका मिलेगा। 21 नवंबर तक विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनमें निर्धारित मानक से अधिक दूरी पर केंद्र आवंटित होने और केंद्र की क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को भेजे जाने संबंधी शिकायतें शामिल होंगी। इनकी जांच के बाद 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल 115 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
जिले में यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 115 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके लिए 77,578 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इससे पहले वर्ष 2025 में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 2027 की परीक्षा के लिए 114 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।