{"_id":"6af3620cb71d938e6a056cae","slug":"wrestlers-displayed-their-strength-in-the-dangal-ayodhya-news-c-97-1-ayo1014-162748-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
गौराघाट। तारडीह स्थित बाबा कमरिया धाम पर यम द्वितीया पर मेले और दंगल का आयोजन हुआ। इसमें अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, दिल्ली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में 21 से अधिक जोड़ कुश्तियां हुईं।
सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती अयोध्या केसरी आशीष पहलवान और दिल्ली के अभिषेक पहलवान के बीच हुई, जिसमें आशीष ने जीत दर्ज की। बिजली पहलवान मुमताज नगर और महाबली पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
गोरखपुर के इंद्रभान पहलवान को हराकर पंकज पहलवान विजयी रहे। इसके अलावा शिवपूजन कर्मा और तिहुरा माझा के विकास यादव ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। मेले में सजी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन महादेव यादव, अध्यक्ष रामशंकर यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव उर्फ गोली, हीरालाल पहलवान, पूर्व प्रधान शीतला यादव आदि मौजूद रहे।