फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress Sets Sights on Winning 2027 Assembly Elections; Targets BJP Government

Ayodhya News: कांग्रेस का 2027 विधानसभा चुनाव जीतने पर जोर, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sat, 23 May 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Congress Sets Sights on Winning 2027 Assembly Elections; Targets BJP Government
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि आम आदमी भाजपा की धार्मिक राजनीति से ऊब चुका है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने जैसी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास खोने का आरोप लगाया। पटेल ने प्रधानमंत्री पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आम जनता को त्याग का संदेश देते हैं, जबकि स्वयं महंगे वायुयान से विदेश यात्राएं करते हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल रही है। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि यह बैठक पूर्वांचल जोन के अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर एवं आजमगढ़ जनपदों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed