फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi to honour 15,000 Anganwadi workers.

Ayodhya News: 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे सीएम योगी

Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi to honour 15,000 Anganwadi workers.
राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार किया गया पंडाल।
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा।अयोध्या मंडल की 12 से 15 हजार कार्यकर्ताएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

सीएम अयोध्या में करीब तीन घंटे रहेंगे। वे दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब 5:00 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए है। इसमें विभागीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी भाग लेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार किया गया पंडाल।

राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार किया गया पंडाल।

राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार किया गया पंडाल।

राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार किया गया पंडाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed