फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Classes for the first semester will begin from July 16

Ayodhya News: 16 जुलाई से शुरू हो जाएंगी पहले सेमेस्टर की कक्षाएं

Tue, 08 Jul 2025 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Classes for the first semester will begin from July 16
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। सभी विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य होगी। कॉलेज के शिक्षकों को अब विभागाध्यक्ष से अग्रसारित कराने के बाद ही अवकाश मिलेगा। यह नई व्यवस्था इस सत्र से प्रभावी कर दी गई है। इसका सभी शिक्षकों को पालन करना होगा।
विज्ञापन


साकेत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्राचार्य ने कहा कि कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करनी होगी। इसमें विभागाध्यक्ष और शिक्षक दोनों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। अभिभावकों से भी अपील की गई कि अपने पाल्य के नियमित पठन-पाठन के प्रति वे सजग रहें।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाने के बाद यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित रहता है तो विभागाध्यक्ष की जिम्मेदार होगी कि वे उनके स्थान पर कक्षा लेने की जिम्मेदारी किसी अन्य शिक्षक को प्रदान करें। प्राचार्य ने कहा कि किसी शिक्षक के मौजूद न रहने पर कक्षा किसी भी सूरत में बाधित नहीं होनी चाहिए। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष की होगी। कक्षाओं का नियमित संचालन पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का संचालन पूर्व प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर पांडेय ने किया। इस दौरान विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. मनोज छापड़िया, प्रो. असीम त्रिपाठी, प्रो. शिव कुमार तिवारी, प्रो. अंजनी सिंह, प्रो. प्रणय त्रिपाठी, प्रो. प्रीति सिंह, प्रो. फौजदार यादव, प्रो. ओपी यादव व प्रो. उपमा वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


कोट

साकेत कॉलेज में प्रवेश जारी है। इसी के साथ अब पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। विभागाध्यक्षों के स्तर पर आंतरिक समय सारिणी तैयार कर ली गई है। इसमें आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि अब वे पठन-पाठन में जुट जाएं। सुचारू रूप से शिक्षण कार्य हो। सत्र नियमित रहे।

प्रो. दानपति तिवारी, प्राचार्य, साकेत कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed