फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clash over expenses for father's treatment; FIR filed

Ayodhya News: पिता के इलाज में खर्च को लेकर भिड़े, एफआईआर

Tue, 24 Mar 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Clash over expenses for father's treatment; FIR filed
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के मानूडीह में पिता के इलाज में हुए खर्च को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रियाज की पत्नी सायरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर उनके देवर मोहम्मद नियाज ने पति मोहम्मद रियाज से ससुर की दवा का खर्च मांगा। पति ने अब्बू को अपने घर भेजने और खर्च उठाने की बात कही, जिस पर देवर ने गाली दी। थोड़ी देर बाद देवर अपने पिता के साथ आया और पति पर लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर सायरा को भी पीट दिया। जिससे पति-पत्नी दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दूसरी ओर, पिता मोहम्मद मेराज ने आरोप लगाया कि बड़े बेटे रियाज ने उनसे इलाज का खर्च मांगने पर लात-घूसों से मारा। जब छोटा बेटा नियाज छुड़ाने आया तो उसे भी पीटा गया और रियाज की पत्नी सायरा बानो ने दांत से काट लिया, जिससे रक्तस्राव हुआ। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि रियाज उनसे जबरन आठ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर

प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिता मोहम्मद मेराज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके दोनों बेटे मोहम्मद रियाज और मोहम्मद नियाज सहमति पत्र के अनुसार उनकी सेवा करने के लिए तैयार हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed