फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi will reach Ayodhya on the 14th to pay tribute to the stalwart of the Ram Mandir movement

Ayodhya News: राम मंदिर आंदोलन के महानायक को नमन करने 14 को अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

Tue, 04 Aug 2026 08:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will reach Ayodhya on the 14th to pay tribute to the stalwart of the Ram Mandir movement

विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के महानायक ब्रह्मलीन महंत रामचंद्र दास परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि पर दिगंबर अखाड़ा में 8 से 14 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का समापन 14 अगस्त को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिगंबर अखाड़ा प्रशासन की ओर से संत-धर्माचार्यों, विभिन्न पीठों के महंतों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

8 अगस्त को मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र देवाचार्य के श्रीमुख से श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, संत सम्मेलन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किए जाएंगे। महंत रामलखन दास ने बताया कि देशभर से करीब पांच हजार संत और श्रद्धालुओं के समारोह में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के व्यवस्थापक आशुतोष सिंह ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों को अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियां भी समारोह में शामिल होंगी।

रामचंद्र दास परमहंस को राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकारों और अग्रणी संतों में माना जाता है। उनके नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष देशभर से संत और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed