{"_id":"69b2f1553cc7601bf4051955","slug":"chcs-digital-x-ray-machine-is-out-of-order-causing-problems-for-patients-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-144889-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीएचसी की डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीएचसी की डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान
Thu, 12 Mar 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
मया बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लाखों रुपये की लागत से स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन लंबे समय से खराब है। जिवर्ष 2023 में क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह के प्रयास से यह सुविधा स्थापना के कुछ महीनों बाद ही बंद हो गई।
एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को मुख्यालय या निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और धन दोनों खर्च हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मशीन ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। पूर्व अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने भी इसे चालू कराने के प्रयास किए थे, पर सफलता नहीं मिली। अब वातानुकूलित कमरे में स्थापित यह मशीन कक्ष आरामगाह बन गया है।
रामपुर मया निवासी राजेश गोंड, व्यापारी नेता ध्रुव गुप्ता, सुभाष शुक्ला और सुजीत मिश्रा सहित अन्य लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मशीन को जनहित में ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही मशीन ठीक होने की उम्मीद है।