फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Census: 90 percent of house listing completed.

जनगणना : 90 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग पूरी

Thu, 11 Jun 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Census: 90 percent of house listing completed.
रुदौली। नगर पालिका परिषद रुदौली में जनगणना के तहत हाउस लिस्टिंग का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अधिकांश वार्डों में सर्वेक्षण निर्धारित समय सीमा से पहले ही संपन्न कर लिया गया है। यह अभियान 20 जून तक पूरा किया जाना है। ईओ ने जनता से सर्वेक्षण टीमों को सही जानकारी देने की अपील की है। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में लगभग 22 हजार घरों का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने 121 हाउस लिस्टिंग कर्मियों और 121 प्रगणकों को तैनात किया है। यह अभियान 22 मई को शुरू हुआ था। जनगणना टीमें घर-घर जाकर भवनों और परिवारों की आवश्यक जानकारी जुटा रही हैं। अब तक लगभग 20 हजार घरों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ ने बताया कि कार्य संतोषजनक गति से चल रहा है। टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार या मकान सर्वेक्षण से वंचित न रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed