फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CBSE: 800 students skipped the exam on the first day

सीबीएसई : पहले दिन 800 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 800 students skipped the exam on the first day
10 -पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी - संवाद
अयोध्या। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। सिटी समन्वयक के अनुसार हाईस्कूल में पंजीकृत 4500 विद्यार्थियों और इंटरमीडिएट में 3500 विद्यार्थियों के सापेक्ष 800 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। बुधवार को सभी 13 केंद्रों पर केवल 12वीं के लगभग 3500 विद्यार्थियों का शारीरिक शिक्षा का परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 10वीं गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। यहां 10वीं कक्षा के 346 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 196 विद्यार्थियों ने स्टैंडर्ड मैथ की परीक्षा दी, जबकि 150 विद्यार्थी बेसिक मैथ के परीक्षार्थी रहे। इस केंद्र पर कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी समन्वयक अजीत द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कहीं, से भी किसी प्रकार की नकल, अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के बाद कॉपी सीबीएसई बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान रहा पेपर
कक्षा 10 की छात्रा ओजस्वी ने बताया कि पेपर सिलेबस के अनुसार था और ज्यादातर प्रश्न सीधे पूछे गए थे। यदि किसी ने नियमित अभ्यास किया हो तो इस बार पेपर आसान रहा। कक्षा 10 की छात्रा समृद्धि पांडेय ने बताया कि कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन समय पर्याप्त रहा, जिससे लगभग प्रश्न हल कर लिए। कुल मिलाकर पेपर मॉडरेट लेवल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed