{"_id":"6a4148395bb8894c3001ae16","slug":"cbi-probe-likely-into-offering-theft-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-152827-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की हो सकती है सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की हो सकती है सीबीआई जांच
Sun, 28 Jun 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तक भी पहुंच सकती है। हालांकि सरकार या किसी सक्षम प्राधिकारी की ओर से ऐसा कोई संकेत या निर्णय नहीं है, लेकिन जांच की गंभीरता को देखते हुए इस संभावना पर चर्चा तेज हो गई है।
देशभर में सुर्खियां बने राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एसआईटी और पुलिस आरोपियों से पूछताछ, दस्तावेजों की पड़ताल और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है। इसी बीच प्रशासनिक और कानूनी हलकों में यह संभावना भी व्यक्त की जा रही है कि यदि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आते हैं, जिनसे मामले का दायरा और व्यापक हो जाता है, तो भविष्य में सीबीआई जांच पर भी विचार किया जा सकता है।
जानकारों का कहना है कि यदि किसी प्रकरण में जांच कई स्तरों तक फैल जाए, बड़ी आर्थिक अनियमितताओं या व्यापक साजिश के संकेत मिलें अथवा जांच की आवश्यकता राज्य की सीमा से आगे तक महसूस हो, तो ऐसे मामलों में सीबीआई जांच की संभावना बन सकती है। हालांकि इसका निर्णय परिस्थितियों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही होता है।
विज्ञापन
फिलहाल पूरा मामला एसआईटी और पुलिस के हाथ में है। अब सबकी नजर जांच के नए खुलासों पर भी टिकी है। उसके आधार पर ही आगे के निर्णयों के भी कयास लग रहे हैं। इस मामले में जिले के भी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है और मीडिया से दूरी बनाई है।
संबंधित खबर पेज 4