{"_id":"6a663256027ca382e708c082","slug":"cashless-medical-scheme-a-gift-of-health-security-for-teachers-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-154803-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात
Sun, 26 Jul 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस
अयोध्या। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी मिली। एक कार्यक्रम में करीब 100 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस योजना का लाभ विश्वविद्यालय के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों और उनके परिवारों को भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए इस योजना का शुभारंभ आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से किया। इसका सीधा प्रसारण अवध विश्वविद्यालय में भी देखा गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी ने कहा कि योजना लागू होने से शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शिक्षकों को मिला यह उपहार उनके लिए प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा कवच साबित होगा। कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया। संचालन शांभवी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र सहित करीब 300 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।