फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Call groups will knock on the houses of booths with low turnout

Ayodhya News: कम मतदान वाले बूथों के घरों पर दस्तक देंगी बुलावा टोलियां

Wed, 22 May 2024 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Call groups will knock on the houses of booths with low turnout
गोसाईगंज में कम मतदान वाले बूथों पर वोटिंग बढ़ाने के लिए हुई बैठक में मौजूद बीएलओ।  - फोटो : सूचना विभाग
अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के बाद अब अंबेडकर नगर संसदीय सीट में शामिल गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम चल रही है। इसके लिए अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थानों में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। साथ ही पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर बुलावा टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

छठे चरण में अंबेडकर नगर सीट के लिए 25 मई को मतदान होना है। मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में मतदान दिवस पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश और लोकतंत्र के प्रति अपने सर्वोपरि कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालय तारुन व मया बाजार में बुलावा टोलियों के साथ खंड विकास अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में जिन-जिन बूथों पर पूर्व के चुनावों में मतदान प्रतिशत कम था, उन गांवों की सूची साझा करते हुए मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा टोलियों को सक्रिय करने की कार्ययोजना बनाई गई। सभी बीएलओ से कहा गया कि अगले तीन दिनों में ऐसे बूथ वाले क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों से मिलें। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने कहा कि गोसाईगंज के मतदाता चुनाव के पर्व को शांतिपूर्ण अधिक से अधिक मतदान कर भव्य बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed