{"_id":"679b24cc68b61ebea0013be4","slug":"bus-full-of-devotees-collided-with-dumper-in-ayodhya-one-devotee-died-and-seven-were-seriously-injured-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत... सात गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत... सात गंभीर रूप से घायल
Thu, 30 Jan 2025 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:35 PM IST
सार
अयोध्या में श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि सात श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा नौउवा कुआं के पास हुआ। बस में कुल 22 श्रद्धालु सवार थे और सभी तेलंगाना के निवासी हैं। इस भीषण दुर्घटना में तेलंगाना के रामनअनजनेलू (42 वर्ष) निवासी बल्लारपुर जिला मिरचिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में रंगना ( 35 वर्ष) निवासी मल्लारपुर जिला मिरचिल तेलंगाना, मोहन (40 वर्ष), भलहस ( 40 वर्ष), रवीश कुमार (45 वर्ष), नागराज ( 30 वर्ष), रामू ( 33 वर्ष) और राजमोहन (34 वर्ष) घायल हो गए।
विज्ञापन
कोठापल्ली अशोक (35 वर्ष) निवासी अमरचिंता तेलंगाना और भूनेश ( 25 वर्ष) निवासी मिरचिल तेलंगाना को ओपीडी के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन