{"_id":"6aecca059310373d120a8b04","slug":"body-of-an-innocent-child-found-among-the-bushes-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162581-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: झाड़ियों के बीच मिला मासूम का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: झाड़ियों के बीच मिला मासूम का क्षत-विक्षत शव
Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। आठ दिन पूर्व घर के सामने खेलते समय गायब हुए मासूम का टुकड़ों में क्षत-विक्षत शव घर के समीप बाग में झाड़ियों के बीच मिला है। शव का सिर व धड़ अलग था, हाथ-पैर अभी भी नहीं मिले हैं। बीते 29 अक्तूबर को इनायतनगर क्षेत्र के सहुलारा गांव निवासी शोभनाथ उर्फ रोहित का पुत्र सुधांशु उर्फ कल्लू (3) घर के सामने खेलते समय गायब हो गया था।
मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने शव इकट्ठा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने सांसद अवधेश प्रसाद के सामने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि जिस दिन बच्चा गायब हुआ था, उसी दिन पुलिस को गांव की ही एक लड़की के बच्चे को ले जाने की जानकारी दी गई थी। संवाद