फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP leaders met CM Yogi after Milkipur victory

Ayodhya News: मिल्कीपुर विजय के बाद सीएम योगी से मिले भाजपा नेता

Tue, 11 Feb 2025 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders met CM Yogi after Milkipur victory
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़े अंतर से मिली विजय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में सीएम के सरकारी आवास में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें उपचुनाव में बड़ी जीत के लिए बधाई दी। सीएम ने भी कड़ी मेहनत के लिए शाबासी दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा रहा कि मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी की करारी हार हुई। सीएम की ओर से गोद लिए गए विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कृपा बरसाने का आग्रह किया। सीएम ने बड़ी जीत दिलाने के लिए मिल्कीपुर के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या की ही तरह वहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पार्टी और नेताओं की ओर से जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में गोसाईगंज के पूर्व विधायक ने भी उपचुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रचंड जीत दिलाने वाली मिल्कीपुर की जनता जनार्दन से किए गए गए सभी वादों को निभाया जाएगा। उन्होंने सीएम से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की। सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की बदौलत इतनी बड़ी जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed