फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bhole Baba is smeared with turmeric, the wedding procession will take place today

Ayodhya News: भोले बाबा को लगी हल्दी, आज निकलेगी बारात

Sat, 14 Feb 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bhole Baba is smeared with turmeric, the wedding procession will take place today
05- नागेश्वरनाथ मंदिर में हल्दी महोत्सव के दौरान मौजूद भगवान शंकर व पार्वती के स्वरूप- संवाद
अयोध्या। धर्मनगरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ भोले बाबा को हल्दी अर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विवाह के लोकाचार पूरे किए गए। प्रशासन के अनुसार पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन

राम की उपासना में डूबी रहने वाली रामनगरी शिवोपासना में लीन नजर आएगी। इसके लिए शिवालयों को भव्यता प्रदान की गई है। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था अर्पित करेंगे। महाशिवरात्रि पर राम की पैड़ी पर स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर सुबह साढ़े तीन बजे से ही खोल दिया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक सभापति तिवारी ने बताया कि शनिवार को भोलेनाथ का भव्य श्रंगार किया गया। विवाह के अन्य लोकाचार पूरे किए गए। रविवार रात मंदिर से भव्य शिव बरात निकलेगी। बरात में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। बैंड-बाजा, रथ, भगवान के स्वरुप आकर्षण बढ़ाएंगे। इस बरात का क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर स्वागत किया जाएगा। रात में भगवान भोलेनाथ का धूमधाम से विवाह होगा।
विज्ञापन



सर्वाथसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में मनेगी शिवरात्रि
महाशिवरात्रि सर्वाथसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में मनाई जाएगी। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि रविवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृतसिद्धि योग व सर्वाथसिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा, उपासना और जलाभिषेक करने का कई गुना फल मिलता है।शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि रात में रूद्राभिषेक करने से भक्त को अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलता है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से मंगल का दुष्प्रभाव समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम 4:23 बजे महाशिवरात्रि का मुहूर्त

आचार्य शिवेंद्र के अनुसार पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 4:23 बजे महाशिवरात्रि का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। समापन 16फरवरी की शाम 5:10 बजे होगा। हालांकि महाशिवरात्रि पर शिव का पूजन और जलाभिषेक रात्रि के चारों प्रहर में करने के विधान हैं। इसलिए 15 फरवरी को ही शिवरात्रि मनाई जाएगी।

05- नागेश्वरनाथ मंदिर में हल्दी महोत्सव के दौरान मौजूद भगवान शंकर व पार्वती के स्वरूप- संवाद

05- नागेश्वरनाथ मंदिर में हल्दी महोत्सव के दौरान मौजूद भगवान शंकर व पार्वती के स्वरूप- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed