फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bharat from South America attends Ram Lalla's court

Ayodhya News: रामलला के दरबार में दक्षिण अमेरिका के भरत की हाजिरी

Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bharat from South America attends Ram Lalla's court
05- एयरपोर्ट पर गुयाना के उपराष्ट्रपति का शंखनाद कर स्वागत करते वैदिक बटुक- सूचना विभाग
अयोध्या। रामनगरी ने शनिवार को एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के गणराज्य गुयाना के उप राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन किया। उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव सुबह करीब 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह राम मंदिर गए और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राम मंदिर में करीब तीन घंटे बिताए।
विज्ञापन

इससे पहले एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत भारतीय संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार,शंखनाद व पुष्पवर्षा के साथ किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने उनकी अगवानी की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक चंद्रभानु पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत जिले के आला अधिकारियों ने भी उनका अभिवादन किया। यहां से सड़क मार्ग से आद्य शंकराचार्य द्वार से उपराष्ट्रपति करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे। यहां भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजन-अर्चन किया, आरती उतारी। राम परिवार के भी दर्शन किए।
विज्ञापन

उप राष्ट्रपति ने परकोटा, शेषावतार व सप्त मंडपम के मंदिरों में भी दर्शन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर परिसर की भव्यता और तकनीक से अवगत कराया। उन्हें मंदिर की स्थापत्य शैली, पत्थरों की नक्काशी और भविष्य की विकास योजनाओं में बारे में विस्तार से बताया गया। भारतीय मूल के डॉ. जगदेव के पूर्वज अयोध्या से ही सटे अमेठी जिले के गांव पूरे ठाकुरैन के रहने वाले थे। उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव इन दिनों भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में भी हिस्सा लिया है। देश में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया था।

05- एयरपोर्ट पर गुयाना के उपराष्ट्रपति का शंखनाद कर स्वागत करते वैदिक बटुक- सूचना विभाग

05- एयरपोर्ट पर गुयाना के उपराष्ट्रपति का शंखनाद कर स्वागत करते वैदिक बटुक- सूचना विभाग

05- एयरपोर्ट पर गुयाना के उपराष्ट्रपति का शंखनाद कर स्वागत करते वैदिक बटुक- सूचना विभाग

05- एयरपोर्ट पर गुयाना के उपराष्ट्रपति का शंखनाद कर स्वागत करते वैदिक बटुक- सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed