फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bapu's principles are still alive in the hearts of every Indian today

Ayodhya News: हर हिंदुस्तानी के दिलों में आज भी जीवंत हैं बापू के सिद्धांत

Fri, 30 Jan 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jan 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bapu's principles are still alive in the hearts of every Indian today
05- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते कांग्रेस कार्यकर्ता- संगठन
अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि गांधीजी एक व्यक्ति नहीं विचार थे। वह भारत की आत्मा हैं और हर हिंदुस्तानी के हृदय में आज भी बापूजी के सिद्धांत जीवंत हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो समानता और सभी के उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा राष्ट्रपिता ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई बल्कि समाज सुधार के लिए काम किया। उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांत का लोहा पूरी दुनिया ने माना। महात्मा गांधी की दुनिया भर में लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि गांधीजी अकेले ऐसे महापुरुष हैं जिनकी प्रतिमा सबसे अधिक देशों में हैं। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, कविंद्र साहनी, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, रामसागर रावत, बसंत मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed