{"_id":"6aa58c9cec64e6c5c60e74cd","slug":"ayush-trainees-staged-a-protest-on-the-third-day-as-well-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158570-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तीसरे दिन भी आयुष प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तीसरे दिन भी आयुष प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
देवकाली स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते इंटर्न
अयोध्या। राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आयुष प्रशिक्षुओं का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन के चलते ओपीडी प्रभावित रही। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशिक्षुओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह 7500 रुपये मानदेय मिल रहा है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान रहने, भोजन और आने-जाने के खर्च को देखते हुए यह राशि पर्याप्त नहीं है। प्रशिक्षुओं ने मानदेय बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। धरने पर बैठे पवनेश कुमार, सौरभ और शिवम गुप्ता समेत अन्य प्रशिक्षुओं ने कहा कि दो दिन में मांग पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

देवकाली स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते इंटर्न

देवकाली स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते इंटर्न
विज्ञापन