{"_id":"6a159d2f9b75b177830bd927","slug":"ayodhya-young-man-drowns-in-saryu-river-accident-occurred-while-making-reel-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सरयू में डूबकर युवक की मौत, रील बनाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सरयू में डूबकर युवक की मौत, रील बनाते समय हुआ हादसा
Tue, 26 May 2026 06:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 26 May 2026 06:46 PM IST
सार
युवक सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अपने मौसी के बेटे तन्मय के साथ जेटी पर रील बना रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी की धारा में बह गया।
विज्ञापन
युवक की डूबने से मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गंगा दशहरा पर सरयू स्नान करने बस्ती जनपद से अयोध्या आए 20 वर्षीय युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र स्थित पुराने सरयू पुल के नीचे बने अस्थाई जेटी ब्रिज की है।
विज्ञापन
बताया गया कि बस्ती निवासी आदर्श सिंह पुत्र अप्पू सिंह सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अपने मौसी के बेटे तन्मय के साथ जेटी पर रील बना रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी की धारा में बह गया।
विज्ञापन
सूचना पर स्थानीय गोताखोरों, जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद कर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन