{"_id":"6a06df76b9393666110739c1","slug":"ayodhya-two-sisters-drowned-in-a-pond-causing-chaos-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दो सगी बहनों की तालाब में डूबनें से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दो सगी बहनों की तालाब में डूबनें से मौत, मचा कोहराम
Fri, 15 May 2026 02:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 15 May 2026 02:25 PM IST
सार
घटना के बाद समूचे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों के शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमानीगंज के खंडासा थाना क्षेत्र के डूड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर घर के करीब स्थित एक तालाब में दो सगी बहनों के डूबने से कोहराम मच गया। एक दूसरी बहन के इन दोनों को डूबते हुए देखा उसके चीखने चिल्लाने से लोगों को जानकारी हुई और दोनों के शव को तालाब से निकाल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि मृतक दोनों बालिकाएं तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
गांव निवासी बबलू रैदास के घर के करीब ही पांडे तारा तालाब है जहां पर उनकी दो बेटियां नैनी (8) और सुनैनी (5) अपनी एक और बहन के साथ नहाने गई थी। नहाते वक्त नैनी और सुनैनी डूबने लगी तो तीसरी बहन ने चीखते-चिल्लाते हुए घर वालों को घटना की जानकारी दी लेकिन जब तक लोग बाहर निकालते दोनों बालिकाओं की मौत हो चुकी थी। यह बात गांव में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद समूचें गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बबलू रैदास के पांच बेटियां थीं, एक बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों बालिकाओं के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन