{"_id":"66a806c8a127fdb25904bd17","slug":"ayodhya-tops-in-karate-championship-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-116876-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कराटे चैंपियनशिप में अयोध्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कराटे चैंपियनशिप में अयोध्या अव्वल
Tue, 30 Jul 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर में कराटे एकेडमी के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व सचिव हरिओम शर्मा की ओर से कराटे का आयोजन किया गया। उसमें अयोध्या, सुल्तानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व गोरखपुर की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम चैंपियन रही।
सुल्तानपुर दूसरे व गोरखपुर तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में अन्या तिवारी को स्वर्ण पदक, वैष्णवी मिश्रा को रजत पदक, अंशिका रावत को कांस्य पदक, काव्या शर्मा को कांस्य पदक, वामिका मौर्य को कांस्य पदक व सीनियर में मानसी यादव को स्वर्ण पदक मिला। प्रतियोगिता में बेस्ट फाइटर का अवार्ड गोरखपुर के अभिषेक गुप्ता को मिला।